फोर्ब्स कहता है किंग महेंद्र की संपत्ति 8513 करोड़ रूपये, चुनावी हलफनामा बताता है 4040 करोड़

किंग महेंद्र (फाइल फोटो)
- किंग महेंद्र का राज्यसभा में जाना तय है 
पटना. रविशंकर उपाध्याय 
राज्यसभा चुनाव के लिए जद यू ने एक बार फिर किंग महेंद्र की टिकट दिया है जिनका राज्यसभा में जाना तय है. उन्होंने चुनावी हलफनामे में जो संपत्ति बताई है उसके मुताबिक उनके पास कुल चल संपत्ति 4010 करोड़ रूपये हैं और अचल 29.10 करोड़ रूपये वहीँ फोर्ब्स के ताज़ा अरबपतियों की सूची कहती है किंग महेंद्र की संपत्ति 1.31 बिलियन डॉलर है यानी कुल 8513 करोड़ रूपये. 12 मार्च 2018 की रियल टाइम नेटवर्थ बता रही है की महेंद्र प्रसाद की संपत्ति 1.31 बिलियन डॉलर है. किंग महेंद्र इस दुनिया के 1756 वें सबसे धनी व्यक्ति हैं और भारत के 99 वे सबसे अमीर.   
ये देखिये फोर्ब्स में किंग महेंद्र की प्रोफाइल:     https://www.forbes.com/profile/mahendra-prasad/
अरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स के संस्थापक हैं महेंद्र प्रसाद
महेंद्र प्रसाद भारतीय जेनेरिक निर्माता अरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स के संस्थापक हैं. अरिस्टो भारत की शीर्ष 20 फार्मा कंपनियों में से एक है, जिसमें वियतनाम, श्रीलंका और म्यांमार जैसे देशों में विदेशों में मौजूदगी है. 1971 में प्रसाद ने अपने स्वयं के उद्यम स्थापित करने से पहले साथी अरबपति संप्रदा सिंह के साथ साझेदारी में एक फार्मा उद्यम शुरू किया था. जिनकी अभी एल्केम नाम की दवा कंपनी है.
चुनावी हलफनामा यह कहता है. 
हलफनामे के मुताबिक महेंद्र प्रसाद के पास दो लाख नकद, 4010 करोड़ की चल और 29. 10 करोड़ की अचल संपत्ति है. उनके पास 1528 करोड़ की अरिस्टो फार्मा, 179 करोड़  अरिस्टो लैब और 49 करोड़ की माप्रा लैब भी  है. वही पत्नी के पास 3 लाख नकद, 33.27 करोड़ की चल और 5.82 करोड़ की अचल  संपत्ति है. इसके अलावा 1375 ग्राम सोना, 750 ग्राम चांदी भी है. उनकी देश के अलावा लन्दन में कुल 800 से अधिक बैंक खाते है.

Comments