झारखंड: दिव्यांग बच्चों, असहायों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रहे 23 युवा

-मुस्कुराहटे ग्रुप में हैं झारखण्ड के विभिन्न जिलों के 23 युवा 
-लाभ के लिए नहीं बल्कि असहायों की विशुद्ध सेवा के लिए युवाओं ने बनाया है संगठन
प्रिंस वर्मा, रामगढ़, झारखंड।  

वैसे वक़्त में जब  युवा लाभ की और उन्मुख हो रहे हैं वैसे में झारखण्ड के 23 युवाओं का समूह केवल समाजसेवा में जुटा हुआ है. इन सभी युवाओं का गरीब व असहाय लोगों व दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर खुशी लाना ही इनका मकसद हैं। कोई भूखे पेट सोये न और छोटे छोटे चीजों के लिए रोये न। यही उद्देश्य के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करते आ रहा हैं। अभी संस्था झारखण्ड के रामगढ़ जिला में अधिक क्रियाशील है। इसके साथ ही साथ रांची, बोकारो तथा धनबाद जिला में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है। अभी इस संस्था में शशिकांत रवि, राज पोद्दार, शेखर दाँगी, राज दाँगी, राहुल कुमार, सुरेश मेहता, विवेक कुमार, सुबोजीत कुमार, साहिल श्रीवास्तव सहित कई लोग निःस्वार्थ भावना से काम कर रहे हैं। एक वर्ष में संस्था कुल 14 सामाजिक कार्यक्रम जैसे रक्तदान, वृक्षारोपण, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, कंबल वितरण, दिव्यांगों के साथ दीपावली, अनाथो के साथ बाल दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग शिविर आदि को करने में सफल रही।
एक वर्ष पूर्व गठन किया मुस्कुराहटें ग्रुप, 23 लोग कर रहे काम
मुस्कुराहटे ग्रुप के अध्यक्ष विवेकानंद वर्मा ने बताया कि  अपने माता आशा देवी और पिता श्याम नारायण प्रसाद से समाजसेवा करना का प्रेरणा मिला हैं। मां-पिता हमेशा निःस्वार्थ भावना से सेवा करने की सिख देते थे। जिसके बाद लगा कि क्यों नहीं अपने जन्मभूमि में भी नि:स्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा की जाये। इसी उद्देश्य के साथ अपने मित्रों अजय कुमार, अंजन कुमार, नवीन कुमार, शिव कुमार दांगी, कृष्ण मुरारी और आनंद कुमार के साथ मिलकर मुस्कुराहटें नामक संस्था का गठन किया।
अस्पताल पहुंचकर करते हैं मरीजो को रक्तदान
अध्यक्ष विवेकानंद ने बताया कि मुस्कुराहटें संस्था में जितने भी सदस्य हैं सभी निःस्वार्थ भावना से कार्य करते हैं। रक्त का जरूरत जिन लोगों को होता हैं उनसे संपर्क हैं स्वयं के खर्च में अस्पताल जाकर रक्तदान करते हैं। ताकि किसी के चेहरे में मुस्कान आ सके और जान बच जाय। अब तक लगभग 150 लोगों को रक्तदान किया हैं।



Comments